सारा की यादों में बसा मालदीव! बिकिनी में आईं नजर, सेलेब्रिटी कपल शहीर-रुचिका के घर आई नन्ही परी

By: RajeshM Sat, 11 Sept 2021 8:20:45

सारा की यादों में बसा मालदीव! बिकिनी में आईं नजर, सेलेब्रिटी कपल शहीर-रुचिका के घर आई नन्ही परी

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। सारा को घूमना काफी पसंद है और वे हाल ही में मालदीव में दोस्तों के साथ छुट्टियों का मजा ले रही थीं। वे वहां से आएदिन फोटो और वीडियो शेयर कर रही थीं। अब सारा मालदीव से लौट आई है, लेकिन लगता है कि वहां की यादें उनके मन में बस गई है।

उन्होंने एक बार फिर से मालदीव की फोटो शेयर की, जो वायरल हो रही है। सारा को ब्ल्यू टॉप और कलरफुल बिकिनी पहने देखा जा सकता है। सारा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की है। इसमें वे फ्रेंड के साथ पोज दे रही हैं। उनके बाल बंधे हुए हैंl उन्होंने गोल्डन ब्रेसलेट पहन रखा है। दोस्त ने ब्राउन ड्रेस पहन रखी हैl सारा ने लिखा कि ऐसे दोस्त को ढूंढो जो आपको फल खिलाए। स्वास्थ्य और खुशी दोनों के बीच समानता है।

सारा ने जेट स्कीइंग का वीडियो भी किया शेयर

इसके बाद दोनों फ्रेंड्स बीच किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। सारा ने इससे पहले जेट स्कीइंग का वीडियो भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि हम निकले अपनी जेट स्की पर, खारा समुंदर और एडवेंचर। शुक्रवार को सारा ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर मां अमृता सिंह के साथ तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि गणपति बप्पा मोरया।

उन्होंने वाइट सूट पहन रखा था और मां-बेटी गणेश भगवान के आगे हाथ जोड़े नजर आ रही थीं। सारा जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार और धनुष के साथ दिखेंगी। सारा ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट केदारनाथ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे सिम्बा, लव आज कल और कुली नं.1 में काम कर चुकी हैं।


sara ali khan,maldives,shaheer sheikh,ruchika kapoor,actress sara,sara maldives,sara instagram,sara photo,bollywood news in hindi ,सारा अली खान, मालदीव, शहीर शेख, रुचिका कपूर, एक्ट्रेस सारा, सारा मालदीव, सारा इंस्टाग्राम, सारा फोटो, हिन्दी में बॉलीवुड समाचार

शहीर और रुचिका की पिछले साल ही हुई थी शादी

टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता शहीर शेख और एक्ट्रेस रुचिका कपूर के घर एक बच्ची का जन्म हुआ है। दोनों पहली बार पेरेंट्स बने हैं। रुचिका ने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया। मां-बेटी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कुछ दिनों पहले ही शहीर ने एक बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया था। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। रुचिका और शहीर ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। दोनों कोर्ट मैरिज के बाद आशीर्वाद लेने के लिए शहीर के माता-पिता से मिलने के लिए जम्मू गए थे।

दोनों ने डेढ़ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद पिछले साल शहीर ने सगाई की खबर सार्वजनिक की थी। शहीर इन दिनों 'पवित्र रिश्ता 2.0' सीरिजय के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। यह 15 नवंबर से जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसका टीजर, पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किए जा चुके हैं। दूसरी ओर, रुचिका 'जजमेंटल है क्या', 'जबरिया जोड़ी', 'डॉली किट्टी और वो चमके सितारे' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

ये भी पढ़े :

# काजू : BP और ब्लड शुगर को रखें कंट्रोल में, हड्डियों के विकास में भी करता है मदद; खाने के और भी हैं कई फायदे

# करिश्मा ने करीना के साथ Photo शेयर कर सैफ को कहा थैंक्स, दीपिका-कैटरीना की ये Photo हो रही वायरल

# मुंबई: 33 घंटे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रेप पीड़िता ने अस्पताल में तोड़ा दम, हुई थी 'निर्भया' जैसी दरिंदगी

# कैटरीना के साथ सगाई की खबर सुनकर कैसा था विक्की के माता-पिता का रिएक्शन? सनी ने किया खुलासा

# महाराष्ट्र की मशहूर पूरन पोली के साथ लगाएं बप्पा को भोग #Recipe

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com